आइए हम सब मिलकर अपने देश के गरीब युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने में सहयोग करें।
अर्थ केयर फाउंडेशन प्रोजेक्ट उड़ान 2.0 के लिए आपसे सहयोग की अपील करता है। आपका दान गरीब और वंचित युवाओं को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद करेगा। आपका योगदान इन छात्रों को अपना भविष्य संवारने और गरीबी के कुचक्र से बाहर निकलने में सहायक होगा। यह हमारे प्रिय राष्ट्र के विकास को गति देगा, क्योंकि आपका सहयोग हमें वर्तमान में उपलब्ध जनसंख्या लाभांश (Demographic Dividend) का सही उपयोग करने में मदद करता है।
भारत में अनुमानित 10 करोड़ गरीब और वंचित युवा आज भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच पाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
भारत का भविष्य उसके युवाओं के हाथों में है - लेकिन लाखों गरीब और वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को अभी भी अच्छी शिक्षा और कौशल विकास के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। Earth Care Foundation अपने Project Udaan 2.0 के माध्यम से इस कमी को पूरा करने का प्रयास कर रहा है
उड़ान 2.0: उद्देश्य, प्रणाली और प्रभाव
Project Udaan 2.0 देश के गरीब और वंचित छात्रों को लगभग शून्य लागत पर देश के शीर्ष संस्थानों से उच्च गुणवत्ता वाली ऑनलाइन शिक्षा और अनुभवी प्रोफेशनलों से मेंटरशिप प्रदान करता है।
हमारे उदार दाताओं के निरंतर सहयोग के कारण, इस कार्यक्रम ने एक वर्ष में ही छात्र रजिस्ट्रेशन में 135% की वृद्धि और सीखने के घंटों में 2,400% की बढ़ोतरी देखी है!
हम अब पूरे भारत के कोने-कोने तक पहुँच बना चुके हैं, जिसमें हम चार निम्नलिखित स्रोत चैनलों के माध्यम से छात्रों की मोबिलाइजेशन और ऑनबोर्डिंग करते हैं
ये चैनल हैं:
- कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) - इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeiTy), भारत सरकार
- जीविका (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) - बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति - ग्रामीण विकास मंत्रालय , भारत सरकार
- फिन्ज़ (Finz) – फिजिक्सवाला ऑनलाइन पोर्टल
- हमारी वेबसाइट - https://theearthcarefoundation.org/
इस प्रक्रिया में हम स्क्रीनिंग टेस्ट, कॉल ऑथेंटिकेशन जैसी प्रभावी व्यवस्थाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित करते हैं कि इच्छुक और योग्य छात्र ही इन कोर्सों का लाभ उठा सकें।
अब तक की प्रगति
प्रदर्शन संकेतक
|
FY 2023-24
|
FY 2024-25
|
बदलाव / सुधार
|
प्राप्त आवेदन
|
4,557
|
10,715
|
135% वृद्धि
|
चयनित गरीब युवा
|
3,110
|
4,076
|
31% वृद्धि
|
कुल शिक्षण घंटे
|
6,584
|
1,64,593
|
>2400% की वृद्धि
|
रद्द पंजीकरण (Revoked Registrations)
|
460
|
180
|
61% की कमी
|
कोर्स छोड़ने वाले (Dropouts)
|
987 (31.7%)
|
455 (11.2%)
|
54% की कमी (Dropout Rate में)
|
हमारे संस्थागत दाता
हमारे संस्थागत दाता:
- कोल इंडिया
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
- एसआईएस लिमिटेड
- हेक्सागन एबी
- उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- इं. वी. के. मल्होत्रा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट
- रुक्मणि सोशल वेलफेयर ट्रस्ट
- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
कार्यान्वयन भागीदार
- फिजिक्स वाला लिमिटेड
- ब्लेंडनेट.ai
- जीविका
- ऑर्बिट स्किलिंग
- सीएससी अकैडमी
पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में व्यक्तिगत दान में 2023-24 की तुलना में 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
अपने देश के भविष्य निर्माण में निवेश करें।
- आप जितने चाहें उतने छात्रों को मदद कर सकते हैं -
- प्रति छात्र सिर्फ ₹4,500 में, आप उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मेंटरशिप प्रदान कर सकते हैं
- भारत भर के वंचित युवाओं का समर्थन करें आपका दान किसी का जीवन बदल सकता है।
ध्यान दें: सभी दान भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 80G के तहत टैक्स छूट के पात्र हैं।
दान करने के लिए नीचे दिए गए डोनेशन फॉर्म को भरें और अपना योगदान दें!